G20 summit 2023: दिल्ली में एक और बार होने जा रहा है लॉकडाउन का नजारा रिपीट। दिल्ली में तीन दिनों के लिए फिर से सार्वजनिक अवकाश जारी किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस 3 दिन के सार्वजनिक अवकाश को मंजूरी दे दी है।
आपको बता दे G20 के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। अपनी मेजबानी के लिए भारत ने तमाम कोशिश की है जिससे यह g20 का प्रोग्राम अच्छे से पूरा हो सके। विश्व भर के मुख्य देश जो की g20 के सदस्य हैं वे सभी 9 सितंबर एवं 10 सितंबर को न्यू दिल्ली में इस मीटिंग को पूरा करने भारत आ रहे हैं।
क्या है G20 summit 2023
आपको बता दे जी-20 में 19 शक्तिशाली देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूरोपीय यूनियन शामिल होते हैं। इस वर्ष भारत के लिए यही बहुत ही खास अवसर है क्योंकि भारत की-20 की मेजबानी करने वाला है। इसके साथ ही आपको बता दे इस समूह सबमिट का विचार 1999 में सर्वप्रथम शुरू किया गया था। विगत वर्ष 2022 में इंडोनेशिया g20 के अध्यक्ष थे परंतु वर्तमान वर्ष 2023 में भारत G20 के अध्यक्ष हैं।
Must Read:
आपको बता दे बीच में शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में जोरो जोरो से तैयारी की जा रही है। इस सार्वजनिक अवकाश के समय सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह सार्वजनिक अवकाश दिल्ली पुलिस की तरफ से तीन दिनों के लिए मांगा गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस फैसले को मंजूरी दे दी है।
विश्व के कौन-कौन से देश हैं जी-20 के सदस्य
| भारत (अध्यक्ष) | जापान |
| अर्जेंटिना | दक्षिण कोरिया |
| ऑस्ट्रेलिया | मैक्सिको |
| ब्राजील | रूस |
| कनाडा | सऊदी अरब |
| चीन | साउथ अफ्रीका |
| फ्रांस | तुर्की |
| जर्मनी | यूके |
| इंडोनेशिया | अमेरिका |
| इटली | यूरोपीय संघ |
