सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता है। देश दुनिया के लोग आज सपना चौधरी के डांस के फैन हैं। बॉलीवुड और बिग बॉस में अपना डंका बजाने वाली सपना चौधरी के सोशल मीडिया पर भी लाखों फैंस हैं। हरियाणा डांस इंड्रस्टी में सपना चौधरी आज भी नंबर वन पर बनी हुई हैं। अब हरियाणा से अलग कई अन्य प्रदेशों में भी सपना चौधरी के प्रोग्राम लगातार होते रहते हैं। आपको बता दें कि वर्तमान में सपना चौधरी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जो की दिल्ली का है। इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है।
बहुत कम लोगों को पता होगा की सपना चौधरी का जन्म दिल्ली के महिपालपुर में हुआ है। इस प्रकार से देखा जाये तो दिल्ली भी सपना चौधरी का घर ही है। वर्तमान में जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह भी दिल्ली के वसंत गांव का ही है। बता दें कि वसंत गांव में सपना चौधरी रागिनी पर अपनी परफॉर्मेंस देने के लिए आयी थीं।
दिल्ली के वसंत गांव में सपना ने ‘बंदूक चलेगी’ नामक गाने पर जबरदस्त डांस कर लोगों का दिल जीत लिया है। बता दें कि यह गाना काफी पॉपुलर हुआ है और इस गाने को नरेंद्र भड़ाना तथा पूनम गोस्वामी ने आवाज दी है। वीडियो में आप सपना को बेहतरीन डांस के साथ मदमस्त ठुमके लगाते देख सकते हैं। वे अपनी पतली कमर को जबरदस्त तरीके से मटकाती नजर आ रहीं हैं।
आपको बता दें कि इस गाने को पूनम गोस्वामी तथा नरेंद्र भड़ाना ने गाया है। इसको संजय शर्मा ने संगीत में पिरोया है। आजकल या गाना शादी-पार्टी में खूब चलाया जाता है। यह काफी पॉपुलर गाना है। इस गाने को ‘सपना एंटरटेनमेंट’ चैनल पर 6 माह पहले रिलीज किया गया है। यदि आप सपना के डांस के फैन हैं तो सपना का यह डांस वीडियो आपको काफी पसंद आने वाला है।