आपने सोशल मीडिया पर लोगों को कई तरह से शादी के लिए प्रपोज करते हुए देखा होगा, और इस तरह के वीडियो वायरल भी जल्दी हो जाते हैं, लेकिन आपने कभी इस तरह से किसी को प्रपोज करने का वीडियो नहीं देखा होगा।

लोग अपने प्रेमी या प्रेमिका को फूल या अंगूठी देकर रोमांटिक अंदाज में इस तरह से प्रपोज करते हैं, कि वह पल दोनों के लिए यादगार बन जाए। लेकिन इस मामले में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को इस तरीके से प्रपोज किया कि उसकी गर्लफ्रेंड की सांस ही चली जाए। लड़के के इस तरह के प्रपोज करने के तरीके को वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

खौफनाक तरीके से गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
कोलंबिया के रहने वाले एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को अतरंगी तरह से प्रपोज करने के लिए लूटपाट का पूरा नाटक ही रच दिया। इसके लिए उसने हाथ में हथियार लिए हुए गुंडों को बुलवाया। इस प्रपोजल के वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर किया गया था।

ये वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है, जिसमें सबसे पहले एक लाल रंग की कार नजर आती है और तभी बाइक आकर सामने खड़ी हो जाती है और उसमें बैठ दो लोग उतरते हैं। तो वहीं एक शख्स दौड़ कर कार की तरफ आता है और फिर से एक दूसरी बाइक से दो और लोग आ जाते हैं। वे लोग कार में बैठे लड़के और उसकी गर्लफ्रेंड को कार से उतरने के लिए बोलते हैं। हथियार लिए ये लोग महिला और उसके प्रेमी को कार से बाहर निकालते हैं, इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड काफी डर जाती है।

लेकिन तभी लड़का जेब से अंगूठी निकालकर और घुटनों के बल बैठकर रोमांटिक अंदाज में उसको प्रपोज करता है। तब उसकी गर्लफ्रेंड को समझ में आता है कि ये एक फर्जी लूटपाट है, और उसके बॉयफ्रेंड ने फर्जी गुंडों को बुलाकर ये नाटक रचा था।

वो लड़की इस वाकये से इतना डर गई थी और फिर अचानक से किए गए प्रपोज से नाराज होकर वह उसको मारने लगती है और हैरान हो जाती है। फिर वह लड़के द्वारा दी गई अंगूठी को पहन लेती है। इसके बाद कपल किस करने लगते हैं। इस मौके पर मौजूद फर्जी गुंडे कपल के लिए जोर से ताली बजाने लगते हैं। इस वीडियो पर लोग कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।