वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। चारों और काफी खुशनुमा माहौल बना हुआ है। इन दिनों शादी-विवाह की चर्चा भी न्यूज़ पेपर्स आदि में खूब होती ही रहती है। लेकिन हालही में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। आपको बता दें की शादी से जुडी इस घटना को जानकर हर व्यक्ति हैरान है।
खबर की मानें तो दुल्हन ने दुल्हें को देखते ही शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके कारण वर तथा वधु पक्ष के लोगों में काफी अनबन शुरू हो गई। यह मामला काफी लंबा चला जिसके बाद में वर पक्ष को वधु पक्ष द्वारा किया गया खर्च वापस करना पड़ा। इसके बाद ही यह मामला शांत हो पाया।
नशे में था दूल्हा
आपको बता दें की घटना फतेहपुर से सामने आई है। यहां के गाजीपुर थाने के दरौली गांव के निवासी शेरा सिंह के लड़के कमल लोधी का विवाह थरियांव थाने के एक गांव में तय हुआ था। सब कुछ सही चल रहा था। गुरूवार को सही समय पर बरात वधु पक्ष के घर पर आई लेकिन आगवानी के समय दूल्हा नशे की हालत में था। जिसके बाद में दुल्हन ने विवाह करने से इंकार कर दिया।
थाने पहुंचा मामला
एंड मौके पर विवाह करने से इंकार करने के बाद में वर तथा वधु पक्ष में झड़प हो गई। जिसके बाद में मामला थाने पहुंचा। इस बारे में थाना प्रभारी रणजीत बहादुर ने कहा है की दूल्हे के नशे में होने के कारण दुल्हन ने विवाह करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद वर और वधु पक्ष के बीच समझौता होने के बाद में मामला शांत हो गया था।
