दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर अब बहुत जल्द खुशियां आने वाली हैं। दरअसल सिद्धू मूसेवाला की मां चरणकौर सिंह अगले महीने मार्च में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

जी हां, सिद्धू मूसेवाला की मां एक विशेष तकनीक के माध्यम से बच्चे को जन्म देने वाली हैं और इस बात की पुष्टि खुद सिद्धू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने की है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या हो जाने के बाद यह पहली बार होगा कि उनके घर में लोग खुश होंगे।

आपको याद होगा कि साल 2022 में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। इसलिए ही अब आईवीएफ तकनीक के माध्यम से सिद्धू की मां ने कंसीव किया है। अब खबर आ रही है कि मार्च महीने में सिद्धू की मां एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

इस खबर की जानकारी मिलते ही मूसेवाला के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस खबर की पुष्टि सिद्धू मूसेवाला के चाचा चमकौर सिंह ने की है, लेकिन सुरक्षा कारणों के कारण सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया है।

29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में मशूहर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार सिद्धू के मर्डर में महिंद्रा बोलेरो और टोयोटा कोरोला दो मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बनाया गया था प्लान
दिल्ली पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर कहा था कि हत्या से पहले 6 हत्यारे 15 दिन में 8 बार सिद्धू मूसेवाला के घर, गाड़ी और उसके रूट्स की रेकी की गई थी। लेकिन 8 बार में मूसेवाला की हत्या इसलिए नहीं हो पाई थी क्योंकि मूसेवाला बुलेट प्रूफ कार और हथियारों से लैस कमांडो के साथ निकलते थे। लेकिन हत्या वाले दिन भी उनकी सिक्योरिटी कम थी और शूटर्स की गाड़ियों में तमाम हथियारों का जखीरा और हैंड ग्रेनेड मौजूद थे।