हमारा देश सोने का एक बहुत बड़ा उपभोक्ता माना जाता है न कि ये सोने का उत्पादक है। इसका साफ सीधा सा मतलब है कि हमारे देश में सोने की खानें नहीं हैं। भारत मौजूदा सोने की डिमांड को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा आयात पर निर्भर करता है।
तो कुल मिलाकर, लंदन बुलियन एसोसिएशन और भारत में, आभूषण संघों, भारतीय बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन, बैंकों और कई प्राइवेट कंपनियों आदि द्वारा सोने का रेट तय किया जाता है।
हमारे देश के विभिन्न राज्यों में सोने का रेट अलग-अलग होता है। बता दें कि सोने की सुरक्षा और परिवहन लागत महंगी है और इस लागत को बिक्री मूल्य में जोड़ा जाता है जो आगे भारत के विभिन्न शहरों में सोने की कीमत को प्रभावित करती है।
आपको बता दें कि भारत में विभिन्न आभूषण संघों के कारण सोने की कीमतें भी अलग-अलग होती हैं। बुलियन या आभूषण संघ सोने की कीमतों को दैनिक आधार पर ट्रेड किया जाता हैं जो एक दिन में दो बार किया जाता है।
सोने के दामों की गणना उस विशेष समय में अंतर्राष्ट्रीय सोने की कीमतों को ध्यान में रखकर की जाती है, जो कि विभिन्न शहरों में कीमतों में बदलाव का मुख्य कारण होता है। तो चलिए अब आपको देश के विभिन्न शहरों में आज के सोने का भाव क्या है।
हमारे देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 66,420 रूपये है और चांदी का रेट 75,600 रूपये है। तो वहीं साउथ में चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 67,100 रूपये है और चांदी की कीमत 79,000 रूपये में मिल रहा है।
इसके अलावा कोलकत्ता में 24 कैरेट सोने की कीमत 66,720 रूपये व चांदी की कीमत 75,600 रूपये है। मुंबई में इसी 24 कैरेट सोने की कीमत 66,270 रूपये है और चांदी की कीमत 75,600 रूपये हैं।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 66,420 रूपये, और चांदी 75,600 रूपये में मिल जा रही है। तो वहीं राजस्थान के जयपुर में 24 कैरेट सोना 66,420 रूपये में मिल जाएगा और इसी शहर में चांदी की कीमत 75,600 रूपये प्रति किलोग्राम में बिक रही है।
आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में सोना 66,320 रूपये में बिक रहा है और इसी शहर में चांदी की कीमत 75,600 रूपये प्रति किलोग्राम में मिल रहा है।
