नई दिल्ली: देसी जुगाड़ के मामले में भारत के लोगों को कोई जवाब नही है। वो अपनी कामों को असान बनाने के लिए कोई ना कोई तरीका खोज ही लेते है। और ऐसा जुगाड़ खोज लेते है कि देखने वालों के भी दिमाग की बत्ती जल जाती है। ऐसा ही नजारा अभी हाल ही में देखने को मिला जहां दो लड़कों की CNG वाली टंकी फिट बाइक को देख लोग हैरान हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक चलाते दो लड़के कहीं जा रहे हैं। तभी एक राहगीर उनके बाइक की रफ्तार देख बाइक के बारे में जानने को उत्सुक हो जाता है। क्योंकि ऐसी नायाब गाड़ी उसने इससे पहले नही देखी थी।
CNG Motorcycle Jugaad 🤔
No doubt it will be cheaper but The real question is how much safe is it?#CNG #motorcycle #jugaad #jugad #Pakistan pic.twitter.com/FYFX72VaKh
— Tripti / तृप्ति (@xTripti) September 27, 2023
पास में जाकर राहगीर ने उनसे पूछा- भाई बाइक पर लगा ये गैस है? लड़के बोलता है- जी। ये सुनकर राहगीर कहता है- ये क्या यार! ये कैसे करवाया है? सामने से जवाब आता है- स्टैंड के साथ सिलेंडर है। फिर एक सवाल- ये CNG है? उत्तर मिलता है- LPG। कितनी देती है एवजेर? 110 की एवरेज देती है। एक किलो कितने की है? 270 की। नहीं करो यार। ये मॉडीफाय करवाया कहां से है? लॉरी एडे। कितने लगा इसे मॉडीफाय में? तो वह बताता है साढ़े आठ हजार।
CNG मोटरसाइकिल जुगाड़ जुगाड़ सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि इस वीडियो के पोस्ट होते ही इस पर तेजी के साथ हजारों व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स इसमें प्रतिक्रिया भी दे रहे है।
