सोशल मीडिया पर लोग कुछ भी शेयर करते रहते हैं जो वायरल भी हो जाता है। ऐसा ही एक लड़की और टेडी बियर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की टेडी बियर बने लड़के की पिटाई कर रही है।

दरअसल इस लड़की ने उस टेडी बियर बने लड़के पर आरोप लगाया है कि उस लड़के ने उसके साथ छेड़खानी की थी, इसलिए ही उसने सबके सामने उसकी पिटाई कर दी, ये पूरा मामला यूपी के गोरखपुर का है।

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार में घूमने आई लड़की ने टेडी बियर बने लड़के के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते सरेआम पिटाई कर दी थी। इस मौके पर मौजूद लोगों ने इस मामले को शांत कराया था। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

लड़की ने की टेडी बियर बने लड़के की पिटाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते शुक्रवार को नौकायन पर काफी भीड़ भाड़ थी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोग अपने परिवार के साथ वहां घूमने गए थे कि अचानक से एक लड़की ने टेडी बियर बने लड़के को पीटना शुरू कर दिया। जब लड़की ने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों का ध्यान उसकी ओर गया और लोगों के पूछने पर जवाद देने की जगह वह टेडी बियर को लात-घूंसों से मारती रही।

पहले तो टेडी बियर बने लड़के को लगा कि वह लड़की उसके साथ मजाक कर रही है, लेकिन जब उसको समझा आया कि वह उसको जान कर मार रही है तो वह खुद को उससे छुड़ाने और जवाब देने की कोशिश करने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना कर शेयर कर दिया जो अब काफी वायरल हो रहा है। इसको देखने के बाद कुछ लोग इसको Prank भी बता रहे हैं। लेकिन इसकी सच्चाई के बारे में जांच के बाद ही पता चलेगा।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद रामगढ़ताल पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में ले लिया है, इसके बाद पुलिस ने टेडी वियर बने लड़के और उसकी पिटाई करने वाली लड़की की तलाश शुरू कर दी है।