Animals Husbandry सर्दियों के मौसम में अक्सर जानवर दूध देना कम कर देते हैं। या फिर मुर्गी या एंड देना कम कर देती हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि सभी जानवर ठंड की वजह से आपको देने वाले मुनाफे के दर में कमी कर सकते हैं। अगर आप अपने मुनाफे को कम नहीं होने देना चाहते तो यहां दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
अगर इस सर्दी आप अपने जानवर को यहां बताए गए तरीके से भोजन खिलाई तो उनकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगर आपके पशु की सेहत सही सलामत रहेगी और वह खुश और तंदुरुस्त रहेंगे तो बेशक आपके मुनाफे में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
जानवरों को खिलाएं बाजरे का अनाज Animals Husbandry
ठंड के मौसम में जानवरों की सेहत शुष्क हो जाती है ऐसे में आप उन्हें बाजरे का अनाज खिला सकते हैं। बाजार खाने से सेहत पर बहुत प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं जिनमें से कुछ प्रभाव नीचे बताए गए हैं।
Must Read
पोषण संतुलन
सबसे पहले तो आपको बता दे अगर आप जानवरों को बाजरा खिलाते हैं तो उनके पोषण में काफी संतुलन बना रहेगा। और इस वजह से ठंड में उनकी तबीयत खराब नहीं होगी।
उत्तम दूध उत्पादन
अगर आप अपने पशु को जैसे की गाय भैंस बकरी आदि को बाजरा खिलाते हैं तो दूध उत्पादन में भी काफी मदद हो जाएगी। बाजरा खाने से पशु अधिक मात्रा में दूध देते हैं।
पशुओं के लीवर को होगा फायदा
बाजरा खिलाने से पशुओं का लीवर तंत्र काफी अच्छा रहता है। इसलिए ठंड के मौसम में उनके आहार में बाजरा जरूर शामिल करे।
ठंड से बचने के उपाय
- सर्दियों में आप अपनी जानवरों को बाजार गुड और सरसों का तेल मिलाकर खिला सकते हैं।
- याद रखें इसे आपको सुबह और शाम को देना है और 200-200 ग्राम ही दे। इसे आवश्यकता से अधिक न दे।
- इसके अलावा पशुओं का शरीर गर्म रखने के लिए आप उन्हें गर्म कंबल ओढ़ा सकते हैं।
- यदि आप चाहे तो एक सिगड़ी में थोड़ी आग सुलगा कर जानवरों से कुछ दूरी पर रख दे जिससे उन्हें दवक लगे पर आग से कोई खतरा न हो।
