जीवन में किस समय कौन सी घटना घट जाए इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता है। आपको बता दें की दिल्ली से जयपुर जा रहें कांग्रेस के पूर्व सांसद पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर में जा लगी थी। इस समय उनके साथ में उनकी पत्नी तथा बेटा भी था। इस दुर्घटना में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई है।
वहीं मानवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं और बेटे हमीर सिंह को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा इतना भयानक था की मानवेंद्र सिंह की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। गाड़ी का ड्राइवर भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है। सभी लोगों को अलवर के सोलंकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें की मानवेंद्र सिंह अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में मंत्री भी रहें थे। वे जसवंत सिंह के बेटे हैं।
ऐसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार मानवेंद्र सिंह की एसयूवी अलवर में नौगांव के पास एक पुल की दीवार से टकरा कर पलट गई थी। वे दिल्ली से जयपुर आ रहें थे। इस हादसे में सभी लोग घायल हो गए थे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया अहइ। अस्पताल के डॉक्टर विक्रांत सोलंकी का कहना है की मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो चुकी है। फिलहाल मानवेंद्र सिंह तथा उनके बेटे हमीर सिंह का उपचार चल रहा है।
मानवेंद्र सिंह के परिजनों को घटना के बारे में बता दिया गया है। वहीं यह बात भी सामने आई है की मानवेंद्र सिंह तथा उनके बेटे को गुड़गांव के अस्पताल में शिफ्ट कराने की योजना भी है। विधायक रविंद्र भाटी ने इस बारे में कहा है की उपचार सही मिले इसलिए ही मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे को गुड़गांव में शिफ्ट कराने का फैसला किया गया है। बताया जा रहा है की कुछ समय बाद ही दोनों को गुड़गांव रेफर कर दिया जाएगा।
दिल्ली से जयपुर जा रहा था परिवार
आपको बता दें की यह हादसा अलवर के नौगांवा थाना स्थित खुआसपुरी गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर हुआ है। इस हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई है। चित्रा सिंह का नाम इस घटना के बाद में x पर ट्रेंड करने लगा। मानवेंद्र सिंह के करीबी लोग भी घटना की सूचना पाकर उनकी खबर को आने लगे। इस घटना में मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह दोनों ही गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा ड्राइवर दिनेश सिंह रावत की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
