Interim Budget जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भारत में फरवरी के महीने में बजट पेश होने वाली है। आपको बता दे 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण छठवीं बार बजट पेश करने जा रही है। इस बार अंतरिम बजट पेश किया जाने वाला है। 

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अंतिम बजट क्या है नहीं जानते हैं तो उसके लिए नीचे दी गई जानकारी आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है आपको बताते हैं आखिर आम बजट और अंतिम बजट में क्या अंतर है और कैसे इसका असर देश की जनता पर पड़ने वाला है।

क्या है अंतरिम बजट Interim Budget

सबसे पहले तो आपको बता दे अंतरिम बजट एक ऐसा बजट होता है जिसमें पूरे साल भर के हुए खर्चो को नहीं दर्शाया जाता है। बल्कि इसमें केवल आगामी वर्ष के कुछ महीनो के डाटा को ही कर किया जाता है। जिस साल देश में लोकसभा चुनाव होते हैं उसे साल अंतिम बजट की ही पेशी की जाती है। आपको बता दे आसान भाषा में यह एक तरह का अस्थाई बजट होता है जिसमें किसी नई योजना की घोषणा नहीं की जाती है डिस्टर्ब इसमें सिर्फ चल रही योजनाओं के लिए खर्च हुई धनराशि की जानकारी दी जाती है। 

Must Read

क्या है आम बजट 

वहीं अगर हम बात करें देश में पेश किए जाने वाले आम बजट की तो आपको बता दे जब पूरे वित्त वर्ष की संपूर्ण जानकारी दी जाती है तो वह एक आम बजट या फिर रेगुलर बजट माना जाता है। आपको बता दे इस बजट में आगामी वित्त वर्ष के लिए 1 अप्रैल से 31 मार्च तक का वित्तीय विवरण साझा किया जाता है। इसमें सरकार कई प्रकार के नई योजनाओं की घोषणा भी कर सकती है। इसके अलावा सरकार बुनियादी ढांचे, शिक्षा, हेल्थ सर्विस, सिक्योरिटी के लिए हो रहे खर्चों का पूरा विवरण देती है।