Near Death Experience: क्या आपने कभी सुना है लोग मरने के बाद स्वर्ग या नर्क चले जाते हैं। क्या आप भी जाना चाहते हैं आत्मा होती है या नहीं। मरने के बाद क्या शरीर से आत्मा अलग होती है। आज हम आपके लिए कैसी है दिल दहलाने वाली खबर लाए हैं जिसे पढ़कर आप यह जान सकेंगे की करने के बाद एक इंसान के साथ क्या होता है, उसे क्या नजर आता है एवं वह क्या महसूस कर पाता है।
जी हां हम बात कर रहे हैं अमेरिका के एक सबसे मशहूर और प्रचलित डॉक्टर जैफ्री लॉन्ग की। जिन्होंने अपने पूरे जीवन में अब तक 5000 से अधिक नियर डेथ एक्सपीरियंस को देखा एवं महसूस किया है। आपने कई पेशेंट के अनुभव को सुनने के बाद ही वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि जी हां मौत के बाद भी एक जिंदगी होती है।
डॉक्टर जेफरी लॉन्ग का अध्ययन: Near Death Experience
अमेरिका के जाने-माने डॉक्टर जैफ्री लॉन्ग ने साल 1998 में नियर डेथ एक्सपीरियंस रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की और दावा किया कि बिना किसी संदेह के वे मानते हैं कि स्वर्ग एवं नर्क जैसी चीज होती हैं। फिलहाल भी अमेरिका के केंटुकी में एक रेडिएशन ऑंकोलॉजिस्ट के रूप में कम कर रहे हैं। आपको बता दे इस स्थान से पहले वह अपने मेडिकल रेजिडेंसी के दौरान एनडीए के बारे में काफी अध्ययन कर चुके हैं।
Must Read:
अपनी ज्यादातर समय में डॉक्टर ने एनडीए के बारे में अध्ययन किया और इसके अलावा अपने पेशेंट के अनुभव को जानने में बहुत रुचि दिखाई। वे बताते हैं कि अपने पूरे मेडिकल लाइफ में अब तक उन्होंने 5000 से अधिक एनडीई के केसेस देखे हैं। यह बताते हैं की याद तो ऐसा व्यक्ति जो कोमा में है या फिर मेडिकल रूप से मर चुका है वह भी चीजों को महसूस करता है।
जी हां वे बताते हैं कि यह एक ऐसी स्थिति है जब इंसान का हृदय नहीं धड़क रहा है, उस समय वह अपने आसपास की चीजों को देख सकता है, सुन सकता है और वह उन्हे महसूस भी कर सकता है। केवल इतना ही नहीं बल्कि डॉक्टर बताते हैं कि वह व्यक्ति उस समय और लोगों की भावनाओं को भी महसूस करता है बाकी प्राणियों से बातचीत तक कर सकता है।
जानिए मौत के बाद क्या होता है
डॉ लॉन्ग ने बताया की मौत के बाद सभी लोगों को अलग-अलग चीज दिखती है। ऐसा जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति को सामान चीज नजर आए। उनके कई पेशेंट ने उनसे बताया कि उन्हें मौत के बाद अपने मृत रिश्तेदार नजर आए एवं उन्होंने उनसे बात की। वही उनके कुछ पेशेंट का कहना है कि उन्हें एक चमत्कार रोशनी वाले सुरंग से ले जाया जा रहा था।
कुछ पेशेंट कहते हैं कि वह किसी दूसरे लोक में प्रवेश कर चुके थे और उन्हें कुछ अजीब अजीब सा नजर आ रहा था। इसी प्रकार कई लोगों ने यह भी कहा कि वह उसी स्थान पर मौजूद थे एवं वाहन हो रही सभी घटनाओं और क्रियो को देख एवं सुन रहे थे।
इस प्रकार डॉक्टर बताते हैं कि Near Death Experience के समय सभी लोग अलग-अलग चीजों को अनुभव करते हैं पर इसका सीधा अर्थ यह है की मौत के बाद कुछ तो ऐसा है जो लोगों को नजर आता है। हालांकि हालांकि डॉक्टर जैफ्री के पास इस बात को साबित करने के लिए फिलहाल कोई साइंटिफिक प्रमाण नहीं है इसलिए वे इसे साबित नहीं कर सकते। पर फिर भी वे बताते हैं कि उन्होंने अपने पेशेंट के अनुभव और एनडीई के कई पुस्तकों को पढ़ने के बाद यह महसूस किया है की मौत के बाद भी दुनिया होती है।
