आजकल सोशल मीडिया का ज़माना है। आपको कभी कभी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें देख कर आपको हैरान रह जाना पड़ता ही है। हालही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें आप रेलवे ट्रेक पर रेल के स्थान पर JCB मशीन को फर्राटा भरते देख सकते हैं। को जिस किसी ने देखा वह हैरान रह गया। इस वीडियो के पीछे की असल सच्चाई आखिर क्या है। वह आज हम आपको बता रहें हैं। इस वीडियो देखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति हैरान है। कुछ लोग किसी दुर्घटना की आशंका भी जाता रहें हैं।
आपने ऐसे कई सीन अक्सर फिल्मों में देखें ही होंगे जब रेलवे ट्रेक पर किसी अन्य वाहन को दौड़ा दिया जाता है। लेकिन यह कोई फ़िल्मी सीन नहीं था बल्कि असल में रेलवे ट्रेक पर JCB मशीन काम करती आपको नजर आ रही है। इस वीडियो को इस समय काफी देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को शेयर कर रहें हैं तथा काफी लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहें हैं।
आपको सबसे पहले हम बता दें की वायरल हो रहा यह वीडियो असल में राजस्थान के लूणी रेलवे स्टेशन का है। यहां पर पटरियों का काम चल रहा था। इसी दौरान लोगों ने यहां JCB को रेलवे ट्रेक पर दौड़ते हुए देखा। असल में लूणी रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक लाइनों को बदलने का कार्य किया जा रहा था।
इस कार्य के लिए ही JCB मशीन की आवश्यकता पड़ी थी। इसके बाद रेलवे विभाग की अनुमति लेकर JCB मशीन को बुलाया गया तथा उसको रेलवे ट्रेक पर चलाया गया। इस चीज को देखते ही लोग काफी हैरान होते नजर आये। जिस किसी ने भी वीडियो के माध्यम से इसको देखा वह हैरत में भर गया। इंटरनेट पर इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है।